पर्यावरण बचाने को लगाए वृक्ष

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। रविवार को डीएम आवास के सामने स्थित कर्नल हर्ष उदय सिंह पार्क पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का कार्यक्रम वार्ड नंबर 9 के सभासद पति राजीव सिंह की ओर से किया गया। 



नगरपालिका के ईओ विनोद सोलंकी व पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्निहोत्री आदि ने पौधे रोपकर हरियाल की संदेश दिया। साथ ही कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। लिहाजा सभी को पौधे रोपित करने चाहिए। इस मौके पर शशिदेव सिंह, सुनील शुक्ला, एमपी सिंह, शिवपाल सिंह, दीपक सिंह सोमवंशी, संजीव, आशुतोष, दिलशाद और अमरनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button