• September 25, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

सीतापुर। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में गोवंश की चर्बी एवं फिश आयल मिलने के बाद पूरे देश में चर्चाओं का बाजार गरम है। इसी को लेकर आज जनपद के प्रमुख ब्राह्मण समाज व सामाजिक संगठनों ने सामूहिक रूप से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। 


सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कचहरी गेट से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष धीरज पांडेय ने सामूहिक रूप से बताया कि तिरुपति बालाजी जी के प्रसाद जांच में गोवंश की चर्बी एवं फिश आयल मिलने से हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई है। लिहाजा जनपद के प्रमुख मंदिरो के प्रसाद की भी जांच की जानी चाहिए। वही राष्ट्रीय सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय व राजा टोडरमल स्मारक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी ने बताया कि हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान राम कुमार मिश्रा, विजय कुमार शुक्ला, डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी, शिवनाथ मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, कमलेश मेहरोत्रा, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, देवांश शुक्ल, एम डी शर्मा, विवेक कुमार अवस्थी, अम्ब्रीश शुक्ल, शरद तिवारी और हर्षित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *