• October 1, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। अधिकारियों द्वारा ब्रह्मïदेव का चबूतरा तोड़े जाने से हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश है। विरोध स्वरूप पदाधिकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।


शहर के प्रगति नगर कैनाल रोड पर एक ब्रह्मï चबूतरा था। इससे हिंदुओं की आस्था जुड़ी थी। बताते हैं कि अधिकारियों ने इस चबूतरे को तुड़वा दिया। इसकी जानकारी हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए। मौके पर जाकर पदाधिकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट जब ज्ञापन लेने गए तो पदाधिकारियों ने इंकार कर दिया। बाद में उन्होंने ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें समिति के पदाधिकारी गुंजन त्रिपाठी ने कहा कि लोगों की आस्था से जुड़ा यह चबूतरा तोडऩा गलत है। अगर बात अतिक्रमण की है तो नुमाइश चौराहा से डीएम चौराहे व जिंदपीर चौराहे पर बनी मजारों की जांच कर उनको हटाया जाए। ज्ञापन में उन्होंने आठ दिन में चबूतरा का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो शनिवार को सुंदरकांड के पाठ के बाद पदाधिकारी खुद चबूतरे का निर्माण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *