राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क !

अयोध्या :अयोध्या में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा होने वाला 76वां प्राकट्य महोत्सव का शुभारंभ 31 दिसंबर 2024 से हो चुका है। यह कार्यक्रम 2 जनवरी तक राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में होगा। 

                                          

समिति के सभापति महंत धर्मदास ने जानकारी देते हुए बताया कि, पौष तृतीया शुक्ल पक्ष 22-25 दिसंबर 1949 को श्री रामलला विराजमान सरकार का प्राकट्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ के रूप में हुआ था। जिसे हर साल सीमित धूमधाम से मनाती है। वही 2 जनवरी को विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। श्री रामलला का यह प्राकट्य राममंदिर आंदोलन का अहम पड़ाव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *