• October 3, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। बाबा नीम करोली संत सेवा शिव आश्रम ट्रस्ट रानीखेड़ा धाम हरपालपुर में गुरुवार से 24वां शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। जिसमें भक्तों ने सुख-शांति के लिए आहूतियां दी। वहीं यज्ञ शुरू होने से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद वरिष्ठï आचार्य पंडित रामहरि पाठक के नेतृत्व में कई आचार्यो ने मां दुर्गा की पहले दिन की स्थापना कर विधि-विधान से यज्ञ शुरू किया। 


यज्ञ में प्रमुख रूप से महाराज संत श्री बच्चा बाबा जी की धर्मपत्नी वीणा सिंह, ट्रस्ट के प्रबंधक व बाबा जी के पुत्र मनमोहन सिंह राठौड़, कल्याण ठाकुर, ज्ञानी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रस्तावना अखबार के संरक्षक संजीव श्रीवास्तव व प्रधान संपादक हरिनाथ सिंह के अलावा तमाम भक्त शामिल हुए। यह शतचंडी महायज्ञ 11 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं यज्ञ शुरू होने से पहले पूर्व गंगा तट पर पांचाल घाट से शोभायात्रा की शुरूआत हुर्ई। जिसमें कर्मयोगी संत परम पूज्य बच्चा बाबा जी महाराज अपने भक्तों के साथ मौजूद रहे। सभी ने अमावस्या पर पितृ पक्ष की पूजाकर पितरों को पिंडदान किया। इसके बाद वहां से कलश भर रानीखेड़ा धाम पर रखे गए। इस शोभायात्रा में मुंबई में अधिकारी की पोस्ट पर तैनात शशांक यादव सपरिवार मौजूद रहे। इसके अलावा दूर-दराज से आए भक्तों ने भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ार्ई। आपको बताते चले कि जनपद हरदोई में प्रसिद्ध रानी खेड़ा धाम के संचालक और संस्थापक कर्मयोगी परम पूज्य संत बच्चा बाबा जी महाराज एक आध्यात्मिक पुरुष के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *