
राष्ट्रीय प्रस्तावना लखनऊ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय एवं उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना के निर्देश पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर ‘‘बूथ विजय संकल्प’’ का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 मोहम्मद शहजाद आलम ने किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 मोहम्मद शहजाद आलम ने संयुक्त रूप से बताया कि इस ‘‘बूथ विजय संकल्प’’ अभियान के तहत प्रदेश भर के सभी बूथों पर कांग्रेस के नेता एवं पदाधिकारी किसी एक बूथ की जिम्मेदारी लेते हुए उसे जिताने संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि इस ‘‘बूथ विजय संकल्प’’ अभियान की शुरुआत लखनऊ की पूर्वी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए किया गया है जो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव तक निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर गरिमा मेहरा दसौनी, सुश्री चित्रा निषाद बाथम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता शुचि विश्वास, प्रदीप सिंह, राजेश सिंह काली, अजय वर्मा, नईम खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।








