
हरदोई, आज से सीएसएन पीजी कॉलेज में हरदोई लोकसभा के अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं की पोस्टल बैलट वोटिंग प्रारम्भ हुई। यह प्रक्रिया 9 मई तक चलेगी। मतदान प्रारम्भ होने के बाद सबसे पहले सूचना विभाग के कर्मचारी मोहित सिंह ने सबसे पहले वोट डाला। उसके पश्चात सूचना विभाग के कर्मचारी अकील अहमद ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ राम प्रकाश के नेतृत्व में पूरी टीम लगायी गयी है।










