कलमकार व समाजसेवियों ने हांथों में पोस्टर लेकर किया मतदाताओं को जागरूक

राष्ट्रीय प्रस्तावना  माधौगंज हरदोई। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के कलमकार व समाजसेवियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सन्देश दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष नन्दकिशोर गुप्ता नन्दू के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। हांथों में तख्तियां व बैनर लेकर निकले कलमकार व समाजसेवियों ने बताया कि 13 मई सोमवार को होने वाले मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सबसे पहले मतदान और फिर जलपान करने के लिए मतदाताओं को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। समाजसेवियों की टीम कस्बे के पत्रकार कार्यालय से चौराहा से लेकर सदर बाजार होते हुए आर्यावर्त बैंक व इंडियन बैक के पास सम्पन्न हुई। इस मौके पर नन्दकिशोर गुप्ता, सुधीर गंगवार, अखिलेश गुप्ता, रंजीत वर्मा,मुकेश गुप्ता, नीरज पटेल, दिनेश पटेल, रामकिशोर शर्मा, जितेन्द्र कुमार, संजय वर्मा, गोविंद गुप्ता, छोटे, मो अकील,शिवाकांत आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button