राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

अयोध्या: कुर्मी समाज ने महाकुंभ का आयोजन किया। राजनीतिक भागीदारी को लेकर अयोध्या में लखनऊ हाईवे स्थित पूरे काशीनाथ में कुर्मी महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमे अयोध्या जनपद के कुर्मी बिरादरी के लोग इकट्ठा हुए, कुर्मी महाकुंभ में 50 से 60 हजार कुर्मी इकट्ठा हुए और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। कुर्मियों ने अयोध्या लोकसभा से कुर्मियो के प्रतिनिधित्व की मांग की,गैर भाजपा दलों के कुर्मी नेताओं का आरोप है कि कुर्मी बिरादरी का इस्तेमाल किया गया,कुर्मी बिरादरी को उनका राजनीतिक हक नही मिला उन्हें हाशिए पर रखा गया इसलिए कुर्मी बिरादरी अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। हजारों की संख्या में कुर्मी बिरादरी के लोग राजनीतिक हक के लिए अपनी आवाज बुलंद की,वही कुर्मी समाज के नेताओ ने कहा कि अयोध्या जनपद में कुर्मी बिरादरी की संख्या लगभग सवा दो लाख से ऊपर है लेकिन सामाजिक स्तर राजनीतिक स्तर पर कुर्मी समाज को हाशिए पर रखने का काम किया गया, कुर्मी बिरादरी का इस्तेमाल किया गया, कुर्मी बिरादरी को हाशिए पर रखने से कुर्मी नेता आहत है।और अब कुर्मी महाकुंभ करके शक्ति प्रदर्शन के दौरान अयोध्या लोकसभा से कुर्मी प्रतिनिधित्व की मांग करता है।


और कहा कि ऐसे आगे भी कार्यक्रम होते रहेंगे वही कुर्मी समाज के  सभी पदाधिकारी ने अपने कुर्मी बिरादरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का जनसैलाब देख कर लगा हमारा समाज एक हो गया है।इस कार्यक्रम मे जय करन वर्मा,अशोक वर्मा, योगेंद्र वर्मा प्रधान,राम सिंह पटेल,अवधेश वर्मा,आदि कुर्मी समाज के अन्य सम्मानित लोग मौज़ूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *