खेत में लकड़ी रखने से मना करने पर दंपति को पीटा, रिपोर्ट

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

भरावन हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पकरा मजरा कोरौध में बुधवार की शाम खेत में लकड़ी रखने से मना करने पर पड़ोसियों ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव के लिए जब ग्रामीण आए तो हमलावर धमकाते हुए फरार हो गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 


रामकली पत्नी लालजीत ग्राम पकरा माजरा कोरौध ने बताया कि बुधवार की शाम कुछ लोग उसके खेत पर लकड़ी रख रहे थे। रामकली के अनुसार जब उसने विरोध किया तो वह लोग हमलावर हो गए और लाठी-डंडों से पीट दिया। बचाव में आए उसके पति के साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा होने पर जब ग्रामीण बचाने को आए तो सभी धमकाते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button