खोजी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अयोध्या: छत्तीसगढ़ के खोजी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को गांधी पार्क सिविल लाइन (निकट बस अड्डा फैजाबाद) में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट से जुड़े पत्रकारों ने मोमबत्तियां जलाकर पत्रकार की हत्या के खिलाफ अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की और न्याय की मांग की।


कार्यक्रम में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डी. के. तिवारी, अयोध्या इकाई के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया, महानगर अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, महिला विंग अध्यक्ष परमजीत कौर, मीडिया प्रभारी सोनू चौधरी, राजेन्द्र तिवारी, विवेक वर्मा, मीसम खान, शुभम गुप्ता,लव कुमार पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, कपिल तिवारी, अरविन्द यादव, शिव दयाल, परविंदर कौर, राजेंद्र वर्मा, भोलेंद्र सिंह सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी ने मुकेश चंद्राकर की हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर पत्रकारों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और शासन-प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की।

सभी ने यह संकल्प लिया कि वे पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ लड़ेगें और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button