गांजे की खेती करने वाला आरोपी लगा पुलिस के हत्थे

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बांदा। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन ईगल के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजे की खेती करने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया है।


एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना कालिंजर पुलिस को सूचना मिली कि नौगवां में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की खेती करता है। उसके घर में काफी मात्रा में हरा गांजा रखा है। जिस पर टीम ने दबिश देकर नौगवां निवासी राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 65 किलोग्राम हरा व 350 ग्राम सूखा गांजा बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button