गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बारात, झूमे बाराती

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

शाहाबाद-हरदोर्ई। पठकाना रामलीला की शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से बीती रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। शिव बारात शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ देर रात तक जुटी रही। इस दौरान बाराती बने भक्त झूमते नजर आए।


पठकाना रामलीला मेला की शिव बारात शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के सामने से हुआ। इसके बाद शोभा यात्रा स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, घास मंडी, गुलाब बैंड चौराहा, आरपीएम इंटर कॉलेज, सदर बाजार, घंटाघर, चौक, सराफा बाजार, सरदारगंज होते हुए कटरा पहुंची। 


जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में तमाम देवी देवताओं की मनोरम झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, आशीष मोहन तिवारी, रिसी मिश्रा, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के लिहाजा से थाना प्रभारी निर्भय सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button