• November 11, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नाली के एक विवाद में मसौली थाना प्रभारी यशवंत सिंह गालियां बकते हुए गोली मारने तक की धमकी दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी विभाग के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 


बताते हैं कि मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में एक सार्वजनिक खड़ंजा है। जिसके किनारे नाली बनी हुई है। बताते हैं कि 10 मीटर नाली निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गांव निवासी धर्मानंद, राजू और संदीप के घर की जल निकासी नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने करीब तीन माह पहले पुलिस ने मामले का निस्तारण कराते हुए पानी निकासी के लिए पाइप लगवा दिया था। इसके बाद भी गांव के राजकुमार व कुलदीप संतुष्टï नहीं थे और उनके बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही धरना-प्रदर्शन तक हो चुका है। शुक्रवार को प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ पहुंचे और पाइप निकालकर निकासी को बंद कर दिया। इसके बाद रविवार को मसौली थाना प्रभारी यशवंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसमें वह गाली-गलौज के साथ गोली मारने जैसी भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार को हो रही कार्रवाई के दौरान का बताया जा रहा है। इस संबंध में जब थाना प्रभारी यशवंत सिंह से की बात की तो बताया कि पानी की निकासी को लेकर एक मामला था। हालांकि वायरल वीडियो के संबंध में उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं आला अधिकारियों से इस संबंध में फोन पर संपर्क नहीं हो सका। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *