गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने आरती कर कन्याओं के पांव पखारे

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

गोरखपुर। नवरात्र के अंतिम दिन गोरखनाथ मंदिर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। माता की पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने कन्याओं का पूजन किया। कन्याओं के पैर धोने के बाद उनको माता की चुनरी पहनार्ई। फिर कन्याओं के  पांव पखार कर मुख्यमंत्री ने सभी की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया।


 इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कन्याएं देवी माता का रूप है। नवरात्र के पावन पर्व पर कन्याओं का पूजन करना अति सौभाग्य की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी कन्याओं व महिलाओं की सुरक्षा व उनके बेहतर भविष्य को लेकर काफी प्रयास कर रही है। बाल अपराध रोकने के लिए स्कूलों में जाकर पुलिस की टीमें छात्राओं को जागरूक कर रही हैं। साथ ही यह अहसास भी दिला रहीं हैं कि हर मुश्किल वक्त में पुलिस उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button