चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

मल्लावां हरदोई। एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश के तहत चलाए जा रहे अभियान में मल्लावां पुलिस ने दो चोरों को  गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। 


मल्लावां प्रभारी अनिल कुमार सैनी ने बताया कि श्रीपाल उर्फ पुत्तू पुत्र कृष्ण पाल सिंह, विकास पुत्र कैलाश  निवासी ग्राम ठठिया जाहिदपुर मल्लावां हरदोई को प्रयागराज- मेरठ एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से धार्मिक पुस्तकों के अलावा किसान बही, खेती का बैनामे का कागज, एक आधार कार्ड, व 86000 की नकदी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button