ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत, मचा कोहराम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

माधौगंज हरदोई। धान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


थाना क्षेत्र के कुरसठ मोहल्ला गौरी नगर निवासी  प्रदीप कुमार 35 वर्ष गांव के प्रीतम पुत्र गजराज का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार को लगभग 12 बजे विमेश पुत्र गंगा खेत से धान लेकर बिक्री हेतु ट्रैक्टर ट्राली लेकर माधोगंज मंडी जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में प्रदीप नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गर्ई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मद्द से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button