डबल डेकर बस ने तीन को रौंदा, एक की मौत

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

शाहाबाद (हरदोई)। स्टेयरिंग फेल होने से डबल डेकर बस ने तीन को रौंद दिया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। 


हादसा मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अल्लाहपुर में हाईवे पर हुआ। अल्लाहपुर निवासी राम बहादुर 65 वर्ष गल्ला गोदाम में सचिव के पद पर तैनात थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह जीविका के लिए रोड किनारो फड़ लगाकर गल्ला खरीदने का भी काम करने लगे। मंगलवार की सुबह वह फड़ पर बैठे थे। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। बताते हैं कि तभी दिल्ली की ओर से सवारियां लेकर एक डबल डेकर बस आ रही थी। अचानक स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई बस तीनों को रौंदती हुई चली गई। हादसे में रामबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने बस चालक को दबोचने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। जिसपर सीओ अनुज कुमार मिश्रा और कोतवाल राजदेव मिश्रा मौके पर आ गए। चालक को हिरासत में लेने के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जबकि परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं हादसे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button