डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डीएम-एसपी ने बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। इस दौरान डीएम, एसपी ने जेल बैरक, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। पुरुष बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ शिवपूजन व डॉ दीपांकर ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर हरिवंश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर धीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर, भोजराज सिंह, रीता राजभर, सुनील कुमार, चिकित्सक डॉ. दीपांकर रावत, डॉ शिवपूजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button