डीएम, एसपी ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

बांदा। जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय इण्टर कॉलेज बॉदा, पं जेएनपीजी कॉलेज बॉदा तथा अन्य पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र में बने कन्ट्रोल रूम से संचालित हो रही परीक्षा का सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही निगरानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो सीसीटीवी लगाये गये हैं।


 जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा उनके बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी लेते हुए विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्टेªटों से परीक्षा केन्द्र में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। 


वहीं आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बॉदा बाल कृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम के द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परीक्षा की निगरानी की। जिलाधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा के खानकाह इण्टर कॉलेज तथा डीएवी इण्टर कॉलेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र प्रवेेश के दौरान चेकिंग में पायी गयी सामग्री को जमा किये जाने की व्यवस्थाओं को भी देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button