ड्रोन के माध्यम से हो रहा एंटी लार्वा का छिड़काव

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर से ड्रोन के माध्यम से हो रहा मॉस्किटो लार्वासिडल आयल का छिड़काव किया जा रहा है। 


नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने संचारी रोगों के खात्मे के लिए हरसंभव प्रयास करने के आदेश दिए हैं। जिसके तहत जल निकायों में लार्वा को पनपने से रोकने के लिए मॉस्किटो लार्वासिडल आयल का उपयोग किया जा रहा है। जिससे जल जीवन प्रभावित न होते हुए मच्छरों के लार्वा पर नियंत्रण पाया जाता है। अभियान के तहत हर जगह लार्वा का छिड़काव हो, इसके लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। वहीं नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button