तीन दिन पूर्व लापता हुए फार्मासिस्ट का मिला शव: हत्या के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोईहरदोई के मल्लावां क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुए फार्मासिस्ट विनोद कुमार का शव बुधवार सुबह एक यूकेलिप्टस के बाग में खून से लथपथ मिला। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया, और पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के भाई विनय कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया था कि विनोद, जो उन्नाव के गंज मुरादाबाद स्थित निजी क्लीनिक में काम करता था, रविवार को घर से क्लिनिक जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। बाद में उसके मोबाइल से एक एसएमएस आया, जिसमें उसे गोली मारे जाने का जिक्र था।


पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि विनोद का दोस्त विशाल, साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मारकर हत्या कर दी थी। विशाल की निशानदेही पर पुलिस ने शव, मोबाइल और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने विशाल और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button