दबंगों ने युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। दबंगों ने एक युवक को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट का यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला महमंद निवासी समीर के अनुसार वह दवा लेने के लिए मोहल्ला गढ़ी वासिल गया था। जहां पर रहने वाले कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बीच सडक़ मारपीट होती देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराया। इस बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button