दबंगो ने कर लिया चारागाह व परती की जमीन पर कब्जा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बेनीगंज/हरदोई। विकास खंड कोथावा के ग्राम सभा कल्यानमन मे स्थिति राजस्व गांव कइमा गांव में चारागाह, जंगल झाडी व नवीन परती की जमीन पर दो लोगो ने कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान व राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यह कब्जा हुआ है। 



ग्रामीणों का कहना है कि  ग्राम सभा कल्यानमंन के राजश्व गांव कइमा मे पड़ी जंगल झाडी की जमीन गाटा संख्या 2142 का 8 बीघा पर गांव के एक व्यक्ति ने दो साल से कब्जा कर लिया है। जबकि गांव मे नवीन परती व चारागाह गाटा संख्या 1,2,3 की खाली पड़ी जमीन लगभग 15 बीघा पर मल्हपुर गांव निवासी एक अन्य दबंग ने कब्जा कर लिया है। दबंग ने उस जमीन पर उर्द व तिली की फसल बो रखी है। आरोप है कि कब्जा करने वालों ने इस जमीन पर लगे पेड़ों का काटकर बेंच दिया है। मौजूदा समय में वहां पर यूके लिप्टिस लगा दी है। गांव के मनोज शुक्ला ने बताया कि दो बार जन सुनवाई में अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के प्रमोद, राजेश, संतोष और अनिल ने भी शिकायत की लेकिन कब्जा नहीं हट सका। ग्रामीणों ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button