दीपावली मिलन समारोह में भारत भारती के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। चौक स्थित उमेश पाटिल के कार्यालय पर सोमवार को भारत भारती संस्था की महत्वपूर्ण बैठक हुर्ई। जिसमें नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में संस्था की ओर से होने वाले दीपावली मिलन समारोह को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 


बैठक की अध्यक्षता कर रहे महाराष्टï्र से आए भारती भारती के महासचिव व गोवा प्रभारी धर्मेंद्र ङ्क्षसह ने कहा कि यह संगठन पूरे भारत वर्ष में काम कर रहा है। संगठन से करीब 22 राज्यों के लोग जुड़ चुके हैं। अन्य राज्यों में भी संगठन का विस्तार किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 नवंबर को लखनऊ में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत भारती संस्था के विभिन्न राज्योंं के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि इस समारोह में लखनऊ में एक मंच पर छोटा भारत उभरकर सामने आएगा। बैैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गर्ई। इस दौरान महासचिव सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, बटुक महंतो अवधेंद्र पांडेय, गजानन पाटिल और अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button