
मितौली खीरी चुनावी ड्यूटी में लगे लेखपाल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पाकर मौके पर पहूंची पुलिस ने 108 सेवा से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार तेरह मई को तहसील क्षेत्र के गांव बजरखा सर्किल में तैनात लेखपाल कैलाश सिंह यादव पुत्र गौरी शंकर 46 वर्ष लखीमपुर जाते समय शिवाला के निकट सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई जिससे लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लगते ही धीरे धीरे मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहूंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लेखपाल को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने देखते ही घायल को मृत घोषित कर दिया । बताते है कर सवार दोनो व्यक्ति मौके से फरार हो गए।








