पत्नी से हुई कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाई

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

अतरौली हरदोई। पत्नी से कहासुनी होने के बाद क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को जब लोगों ने उसका शव पेड़ से लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।


अतरौली थाना क्षेत्र के पुरवामान निवासी मैकू के बेटे कौशल गौतम का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी ज्यादा होने पर रविवार को वह घर से निकल गया। जाते समय उसने परिजनों से काम की तलाश में जाने की बात कही। इसके बाद वह घर नहीं लौट। बुधवार को उसका शव गांव के बाहर एक नीम के पेड़ से लटकता मिला। शव से बदबू आने के कारण आशंका जताई जा रही है कि घर से निकलने के बाद ही कौशल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button