
बांदा । सैकड़ो की संख्या में शामिल रहे ई रिक्शा एआर टीओ शंकरजी सिंह द्वारा 20 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की गई अपील_ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत जनपद में 20 मई को होना निर्धारित है। शासन/प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के द्वारा किए जा रहे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के प्रयासों के तहत उक्त निर्वाचन में मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या मतदान करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग बाँदा द्वारा बाबूलाल चौराहा से पीली कोठी होते हुए महाराणा प्रताप चौराहा से कालू कुंआ चौराहा तक विशाल ई-रिक्शा रैली का आयोजन कर आम जनमानस को निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। उक्त मतदाता जागरूकता रैली में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह, यात्री कर अधिकरी रामसुमेर यादव,राजीव प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी नगर,यातायात निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ,परिवहन विभाग,यातायात पुलिस के कर्मचारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।








