पश्चिमी बंगाल की घटना के विरोध में डॉक्टरों ने निकाला कैंडिल मार्च

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में  देश भर में आक्रोश है। इसी को लेकर रविवार को शाहबाद डॉक्टर्स एसोसिएशन ने शाहाबाद कस्बे में विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान डॉक्टर हाथों में स्लोगन लिखे हुए पोस्टरों के साथ ’वी वांट जस्टिस’ तथा ’सुरक्षा नहीं कर्तव्य नहीं’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। 


कैंडिल मार्च बैंक ऑफ़ इंडिया से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए राष्ट्रपिता फील्ड में समाप्त हुआ। इस अवसर पर मौजूद डॉक्टर मुरारी लाल गुप्ता ने कहा कि सरकार को एक ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे कि डॉक्टर सुरक्षित रह सके। वहीं समाज के हर तबके को आगे आकर महिला  डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग करनी चाहिए। इस अवसर पर मौजूद डॉक्टर शाहिद अली ने कहा की जितनी भी ट्रेनी डॉक्टर हैं, उनकी सुरक्षा उनके रहने और खाने की व्यवस्था सभी मेडिकल कॉलेज में होनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. शारिक परवेज खान, डॉ. अमित कुमार पाठक, डॉ. शाहिद अली, डॉ नितिन त्रिपाठी, डॉ. श्याम जी गुप्ता, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. रघुनाथ अग्निहोत्री, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. आसिफ हुसैन, डॉ. अंकुश मिश्रा, डॉ. नफीस, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. बलिम, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. वरुण, डॉ. रजी, डॉ. मशीउज्जमा खान, डॉ. ताहिर, डॉ. शारिब कमाल, डॉ अंसुल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button