
राष्ट्रीय प्रस्तावना बांदा। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि मनाई गई। दौरान सभी कांग्रेस जनों ने 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार, एवं शांति व सद्भाव के पुरोधा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गाँधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा। देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश के लिए आपका प्राण और बलिदान हमेशा यादों में रहेगा। देश में संचार क्रांति के जनक और शांति-सद्भाव के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री ष्भारत रत्नष् श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशरू नमन। अपनी क्रांतिकारी और दूरदर्शी नीतियों से आधुनिक भारत के निर्माण में आपका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। सौम्यता और शालीनता की प्रतिमूर्ति भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि! उन्होंने ‘न्यू इंडिया’ का जो सपना देखा था, हम सब मिलकर उसको पूरा करेंगे। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे युवा प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, जिनकी दूरदर्शिता के फलस्वरुप ही देश कंप्यूटर-युग में प्रवेश कर सका, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर सभी कांग्रेस जनों ने उन्हें शत शत नमन व विनम्र श्रद्धांजलि दी।जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट व शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेस जनों ने गठबंधन धर्म निभाते हुए योगदान दिया इसके लिए सभी कांग्रेस जनों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, भगवानदीन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बी लाल, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता वैश्य, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, रमेश चन्द्र गुप्ता, अशोक वर्धन कर्ण, असद अल्वी, डा. के पी सेन, लक्ष्मीकांत मिश्रा, शोएब रिजवी, सुखदेव गांधी, नाथू राम सेन, अली बक्श मोहम्मद नासिर वारसी, शिवशरण सिंह सेंगर आदि तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।








