पुलिस मुठभेड़ में अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। नगर के चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड का एक अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे लग गया है। मुठभेड़ के बाद शार्प शूटर के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।


जुलाई के आखिरी सप्ताह में शहर के चर्चित अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। क्लाइंट बनकर आए तीन शार्प शूटरों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद हरदोई जिले में उबाल आ गया था। अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए थे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया था। पुलिस अभी तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक शार्प शूटर फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का ईनामी शूटर राजवीर अपने गांव में छुपा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख राजवीर ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो राजवीर के पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । मौके से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया । आरोपी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button