प्रधान संगठन अयोध्या की इकाई पूरा बाजार की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

अयोध्या: मनरेगा योजना अंतर्गत जनपद अयोध्या में ब्लॉकों से स्वीकृत गांव पंचायतों द्वारा कराए गए पक्के कार्यों के सामग्री मद के वर्षों से बिल फीड ना किए जाने और एफ टी ओ न सृजित किए जाने तथा कई सालों से संचित गांव कोष का पैसा जिलाधिकारी महोदय के स्पष्ट आदेश के बाद भी गांव निधि में न स्थानांतरित किए जाने सहित अपनी वर्षों से लंबित कई मांगों को जिला प्रशासन से कई बार अनुरोध किए जाने के बाद भी न पूरा किए जाने के कारण अपनी प्रधान संघ की आगामी रणनीति तैयार करने हेतु प्रधान संघ अयोध्या के जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष पूरा बाजार अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर सिंह ने अपने पदाधिकारियों व पूरा बाजार ब्लॉक के प्रधानों के साथ पूरा बाजार ब्लॉक सभागार में बैठक की जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेश प्रताप सिंह जी एवं प्रदेश महासचिव श्री अनिल तिवारी जी मौजूद रहे,  पत्रकारों के पूछे जाने पर जिला अध्यक्ष श्री सिंह जी ने  बताया कि जनपद के सभी प्रधान अपनी इन मांगों को लेकर परेशान है प्रधान संगठन अगले 2- 3 दिनों में सभी ब्लॉकों में इसी तरीके से बैठक करके जोरदार तैयारी करेगा और यदि जनपद अयोध्या में मनरेगा बिलों की फीडिंग सहित अन्य मांगों को शीघ्र न अमल में लाया गया तो जल्द ही प्रधान संघ जनपद पर जोरदार अनिश्चितकालीन धरना करेगा।


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष पूरा अंकुर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश कोरी, अनूप वर्मा, अनिल तिवारी, विजय रंजन, राकेश सिंह, कृष्ण प्रताप, सुरेन्द्र यादव, राजेश मौर्या, ओम प्रकाश यादव, राम तेज, सुजीत, प्रभुदीन सहित लगभग 50 सम्मानित प्रधानगण मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button