प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू ने बोर्ड परीक्षा के टॉपर को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

हरदोई।* शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, सवायजपुर में सोमवार को अपने मेधावियों की मेधा का सम्मान कर मान बढ़ाया। यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू ने पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। शकुन्तला देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजवर्धन सिंह एवं प्रधानाचार्य प्रदीप शुक्ला ने मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि मेधावियों को आगे बढ़ने और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी।

गौरतलब हो कि सवायजपुर के शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में शामिल होते रहे हैं। शैक्षिक सत्र 2023-24 में भी शकुंतला देवी इंटर कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने जनपद की प्रवीणता सूची में अपना नाम दर्ज कराया। ऐसे मेधावियों को कॉलेज प्रबंधन ने सोमवार को सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान शशि पुत्री रैबार, द्वितीय स्थान ध्रुव मिश्रा पुत्र राजीव कुमार एवं तृतीय स्थान सोहिता पुत्री विमल कुमार को हासिल हुआ है। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान विवेक पुत्र रामकिशोर, द्वितीय स्थान भानु प्रताप पुत्र सत्य कुमार एवं तृतीय स्थान आशीष कुमार पुत्र अरविंद ने हासिल किया है।

प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि कॉलेज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले सभी मेधावियों को आगे बढ़ने और पढ़ने के लिए हरसंभव सहायता की जाएगी। आर्थिक विपन्नता और संसाधनों की कमी कभी भी हमारे कॉलेज के मेधावियों की राह में बाधक नहीं बन पाएगी। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप शुक्ला, अध्यापक आनंद शुक्ला, नैंसी सिंह, शशि सिंह, सचिन सिंह, शोभित, पूजा, सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button