फिरोजाबाद: रिश्वत में जमीन लेने वाले अफसरों पर FIR दर्ज

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

फिरोजाबाद : में रिश्वत में जमीन लेने के मामले में एसडीएम विवेक राजपूत और नायब तहसीलदार नवीन कुमार समेत कई अफसरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। लेखपाल अभिलाष, कानूनगो मुकेश चौहान और एसडीएम के रीडर प्रमोद शाक्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनगो विशेष कुमार ने सिरसागंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बीएनएसएस के तहत सरकारी अफसरों पर यह पहला मामला है। कल शासन ने सभी भ्रष्ट अफसरों को निलंबित कर दिया था। अवैध तरीके से जमीन हड़पने के कारण ये निलंबन किया गया है। एसडीएम और अन्य अफसरों ने गरीबों की जमीन अपने नाम लिखवा ली थी। निलंबित पांचों अफसरों की सतर्कता जांच के भी आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी की आय से अधिक संपत्ति की जांच के भी आदेश दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button