फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को मिली जान से मारने की धमकी

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बाद अब बादशाह शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद शाहरूख खान के बंगले मन्नत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 


बंगले के बाहर खड़ी रहने वाली भीड़ को पुलिस ने काफी दूर कर दिया है। धमकी भरे इस फोन काल के बाद मुंबई के बांद्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी फैजान की तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है। बताते हैं कि आरोपी ने पुलिस को फोन कर पैसे भी मांगे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button