बच्चों को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सीखना जरूरी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

बेनीगंज/हरदोई। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण तीन माह से चलाया जा रहा हैं। जिसमें आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहेरिया मे बच्चों को ताइक्वांडो के बारे में जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का अभ्यास भी कराया। 


कोच श्रेष्टी अवस्थी ने बच्चों को आत्मरक्षा हेतु ताईक्वाडो सिखाया। कहा कि बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई भी करनी चाहिए। क्योंकि पढ़ाई का जीवन में सबसे बड़ा महत्व है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि खेल व पढ़ाई दोनों में सामान्य समय दें। बच्चों को आज के इस दौर में आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो की जानकारी बहुत जरूरी है। कहा कि ताइक्वांडो के कारण ही आज हमारी पहचान पूरे देश में है। देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सभी उम्र के लोगों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे रही हैं। ताइक्वांडो के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस मौके पर प्रबन्धिका राजेश्वरी, नीलम, प्रिया दीपा कुमारी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button