बीमार ससुर को देखने आए युवक का शव फांसी पर लटका मिला

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

सुरसा। बीमार ससुर को पत्नी संग देखने ससुराल आए युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।


बघौली थाना क्षेत्र के मडिय़ा मजरा महरी निवासी होरीलाल के बेटे राजेश की शादी करीब आठ साल पहले सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी जगन्नाथ की पुत्री ऊषा के साथ हुई थी। बताते हैं कि कुछ दिनों से जगन्नाथ की तबियत खराब चल रही थी। जानकारी होने पर राजेश पत्नी ऊषा के साथ ससुर को देखने के लिए ससुराल आया था। बुधवार की सुबह राजेश का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर गमछे से झूलता मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी ऊषा ने बताया की राजेश शराब पीने का आदी था। मंगलवार की शाम को भी राजेश ने शराब पी थी। फिर बिना बताए चला गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button