बूथ विजय का संकल्प ले सभी कार्यकर्ता सूर्य -प्रताप साही

 सवायजपुर (हरदोई) विधानसभा स सवायजपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन जी की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के संयोजन में आयोजित बूथ सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही जी द्वारा भाजपा के बूथ अध्यक्षो को लोकसभा चुनाव में बूथ  प्रबंधन एवं बूथ जिताने के गुर सिखाये गये । श्री साही ने कहा  हर बूथ को जितने के लिए पूरी बूथ कमेंटी सक्रिय हो जाए और हर बूथ पर भाजपा का वोटर सुबह-सुबह पहले ही अपना वोट डाल ले इस प्रकार की रणनीति तैयार करें। इस अवसर पर विधायक रानू सिंह व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह  बब्बन व प्रीतेश दीक्षित ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

लोकसभा हरदोई के आगामी 13 मई को होने वाले मतदान में  भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को भारी बहुमत जीत दिलाने का संकल्प दिलाया। मोदी परिवार में विधानसभा सवायजपुर से जनाधिकार पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं वर्तमान जिला पंचायत के सदस्य वेदराम कुशवाहा  एवं महितापुर प्रधान जल सिंह यादव करनपुर मतिनी प्रधान रजी अहमद को भाजपा  सम्मिलित कराया।

कार्यक्रम में प्रमुख से सभी बूथ अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह शिवम तिवारी कृष्ण पाल सिंह राकेश मिश्रा जगन्नाथ राजपूत रजनीश त्रिपाठी दीपांशु सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button