बेटी ने किया विद्यालय व परिजनों का नाम रोशन

 

माधौगंज हरदोई। पूर्व सैनिक की बेटी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय व परिजनों का नाम रोशन किया। विकास खण्ड की ग्रामपंचायत बढ़नवा निवासी सेना के रिटायर्ड सैनिक ब्रजेन्द्र कुमार यादव की पुत्री अर्पिता यादव ने  सदरपुर के एस आर एम पब्लिक स्कूल इंटर कालेज से यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय सहित अपने परिजनों का नाम रोशन किया। पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन  के जिला उपाध्यक्ष नेत्रपाल यादव, माधौगंज ब्लाक के उपाध्यक्ष विवेक कुमार, आलोक कुमार, जिलापंचायत सदस्य रमेश यादव, शेलेन्द्र सिंह यादव, दीपू अवस्थी ने आवास पर पहुँचकर छात्रा  अर्पिता  का फूल माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित कर उज्वल भविष्य की कामना की।  अर्पिता ने बताया कि डॉक्टर बनकर सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करेगी। माता प्रेमकुमारी एक ग्रहणी है अर्पिता ने कहा कि आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही है। बेटी की सफलता पर माता पिता ने हर्ष व्यक्ति किया बेटी की सफलता पर ईस्ट मित्रो ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button