बेहतर भविष्य के लिए विज्ञान में रुचि लें विद्यार्थी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर और इंडियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेंसिंग लखनऊ चौप्टर द्वारा अंतरिक्ष तकनीकी के जनक डॉ. विक्रम साराभाई के जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए विद्यार्थी विज्ञान में रूचि लें।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पनधारी यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में जीएस श्रीवास्तव की पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके बाद भाषण व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 विद्यालयों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में मॉडर्न स्कूल, अलीगंज की मृनालिका त्रिवेदी ने प्रथम, पायनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज, जानकीपुरम की अद्रिका यादव द्वितीय और मॉडर्न स्कूल के अनिरुद्ध श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। तीनों विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 60 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक एवं विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग शीलघर सिंह यादव ने वैज्ञानिक कार्यों की सराहना की। साथ ही मेधावियों से कहा कि बेहतर भविष्य के लिए विज्ञान में रूचि लें। इस मौके पर अध्यक्ष एके अग्रवाल, डॉ अनिरुद्ध उनियाल और रंजीत सिंह वर्मा ने भी मेधावियों को संबोधित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button