
माधौगंज हरदोई ।कस्बे के रामलीला मैदान में मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में आयोजित भाजपा की बैठक को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने संबोधित किया।नगरपंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत फूल माला पहनाकर किया।गायत्री परिवार के ओमकार गुप्ता, मोहन गुप्ता, निखिल गुप्ता ने मंत्री नितिन अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।मंत्री नितिन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते कहा कि भाजपा शोषित वंचित गरीबों की पार्टी है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर भाजपा ने कभी किसी के साथ दुर्भावना से कोई काम नहीं किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के नेता है सभी उनके आगे झुके है वह भारत को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा,बसपा व कांग्रेस सहित विपक्षी दल तुष्टिकरण, गुंडा,माफिया को संरक्षण देते रहे। ये पार्टियां भ्र्ष्टाचार की जननी है केंद्र सरकार ने जनहित की योजनाओ में किसी के साथ भेदभाव नही किया कांग्रेस देश का बंटवारा करके खंडित करना चाहती है।आबकारी मंत्री ने सभा मे आए सभी लोगो से प्रत्याशी अशोक रावत के लिए मतदान करने की अपील करते कहा कि अशोक रावत के दिये वोट से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।जनसभा को प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अभयंकर शुक्ला ,पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक कुमार सिंह, कार्यक्रम आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर रामू कश्यप, सांसद प्रतिनिधि राजनाथ सिंह, समाजसेवी विशाल जायसवाल आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर सभासद अमित गुप्ता,हिमांशु गुप्ता, प्रिंस बाथम, संजीव गुप्ता, मुकेश सिंह, प्रधान शिवेंद्र सिंह, सोनू तिवारी,शिवाजी त्रिपाठी, देवेंद्र अवस्थी, दीपू अवस्थी, आदि सेकड़ो की संख्या में लोग उपस्थिति रहे।
.jpeg)








