भाजपा की नीतियों व विचारधारा से लोगों को कराएं अवगत: एके शर्मा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ प्रवास के दौरान भाजपा की ओर से देश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। जहां पर उन्होंने तमाम लोगों को पार्टी से जोड़ा। वहीं कार्यकर्ताओं से कहा कि वह भाजपा की नीतियों व विचारधारा से लोगों को अवगत कराकर उनको पार्टी से जोड़ें।


उर्जा मंत्री एके शर्मा ने दोहरीघाट व मोहम्मदाबाद में हुए कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि  मऊ, आजमगढ़ व पूर्वांचल के अन्य क्षेत्रों में भाजपा सदस्यता अभियान में तेजी आई है। भाजपा की नीतियों व विचारधारा के कारण लोगों का भाजपा पर विश्वास बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समृद्घ व खुशहाल हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। हर गरीब और जरूरतमंद की सेवा करें यही पार्टी की सच्ची सेवा होगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, धर्मेंद्र राय, नारद राय, राहुल राय, शंकर मिश्रा, प्रदीप राय, पूनम सरोज, उमेश सरोज और त्रिभुवन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button