मंदिर में मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। कैंट थाना क्षेत्र में निलमथा पुलिया तोपखाना स्थित छोटी माता के मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैै। 


कुछ दिनों पहले किसी शरारती तत्व ने छोटी माता के मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति को खंडित कर दिया था। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए  थे। काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं स्थानीय लोगों ने उसी दिन दूसरी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करा दी थी। रविवार को कैंट पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका चालान कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button