मनोनयन के बाद पहली बार जिले पहुंचे धीरेंद्र प्रताप का जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। ब्लाक प्रमुख संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी जिले में पहली बार पहुंचे। यहां पर फूल-मालाओं से उनको लादकर जोरदार स्वागत किया गया। मल्लावां से सवायजपुर तक कई स्थानों पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मल्लावां में विधायक आशीष सिंह आशू ने जोरदार स्वागत किया। बिलग्राम में ब्लॉक प्र्रमुख मुन्ना सिंह, सांडी तिराहे पर ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, बंडारी मोड़ पर प्रधान संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह, ककरा में ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप ने स्वागत किया। सतौथा में प्रधान संघ के अध्यक्ष मिथलेश सिंह भूरा और रजनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। 


सवायजपुर क्षेत्र के बरसोहिया में मण्डल अध्यक्ष केपी सिंह  के नेतृत्व जोरदार स्वागत हुआ। सहिजना में बावन ब्लॉक के प्रधान गणों के द्वारा पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक अजय प्रताप सिंह चिन्कू के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नीरज सिंह, भोला सिंह, शिवम सिंह, विनोद सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बडी संख्या में प्रधान गण उपस्थित रहे। सवायजपुर में वृन्दावन चौराहे पर भरखनी प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ। जिसमें राम प्रकाश सिंह, लल्ला सिंह, धीरेन्द्र सिंह, गोविन्द शुक्ला, आदेश सिंह, धिराजू सिंह, अंशू सिंह, अनुराग भदौरिया, अरूण सिंह, सत्यवीर सिंह, संदीप मिश्रा, अनुपम प्रताप सहित बडी संख्या में प्रधान गण उपस्थित रहे। सवायजपुर गढी मोड पर राजन सिंह दीपांशु सिंह नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ।  इस मौके पर प्रधान सवायजपुर राजेश दीक्षित, धर्मेंद्र भदौरिया अधिवक्ता संगठन अध्यक्ष, राघवेन्द्र शुक्ला, संजीव मिश्रा, विनोद शर्मा, अनुपम दुबे, शान्तनु सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button