
भरावन हरदोई क्षेत्र में सम्मानित मां शारदा शिक्षण संस्थान भरावन में हाई स्कूल टॉपरों को पूर्व कर्नल द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कर्नल आदित्य प्रताप ने कहा कि इस संस्था के संस्थापक भारतीय सेना से सेवा निवृत्त रवि प्रताप पांडे स्वम सदा अनुसाशन में रहना सीखा है आज उनकी संस्था के बच्चे छात्र वीर प्रताप सिंह 93/ , शौर्य पांडे 89/तथा आर्यन रावत व रितिका पांडे 84/ अंक हाईस्कूल की परीक्षा में कर संस्था व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। इस लिए उनका मनोबल बढ़ाने से छात्रों में प्रेरणा जागृत करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना अनिवार्य हो जाता है ।इस अवसर पर शिक्षक उर्मिला पांडे, आकाश पांडे,काजल पांडे, दिक्षा शुक्ला, मीनाक्षी निगम, साल्वी दीक्षित सहित दर्जनों अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।










