
सण्डीला- हरदोई नगर के युवा खिलाड़ी प्रणव मिश्रा को पावरलिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस ओपन चैंपियनशिप में मिला मेडल,पावरलिफ्टिंग एंड बेंचप्रेस ओपन चैंपियनशिप 2024 में अच्छे प्रदर्शन के राजाजीपुरम लखनऊ स्थित एक लॉन में लखनऊ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा लखनऊ पावरलिफ्टिंग ओपन चैंपियनशिप का जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग ओपेन चैम्पियम शिप का आयोजन हुआ जिसमें नगर के छोटा चैराहा निवासी प्रणव मिश्रा (21) पुत्र स्व0 रवीन्द्र मिश्रा को 120 प्लस कैटेगरी में ओपन बेंच में व फुल पावरलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।स्नातक शिक्षा प्राप्त कर चुके प्रणव मिश्रा पहले भी कई बार लखनऊ में जनपदीय प्रादेशिक और स्तर की पावरलिफ्टिंग व स्ट्रेंथलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीत कर सण्डीला नगर को गौरवान्वित कर चुके हैं।अब वह राष्ट्रीय स्तर पॉवरलिफ्टिंग खेल में भाग लेने के लिए प्रयासरत हैं।










