विजय दिवस पर अमर शहीद राजा नरपति सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

 माधौगंज हरदोई ।अमर शहीद राजा नरपति सिंह के विजय दिवस पर संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। रुइया गढ़ी पर 15 अप्रैल को हर वर्ष धूमधाम से विजय अमर सेनानी राजा नरपति सिंह का विजय दिवस मनाया जाता है। इस बार चुनाव के चकाचौंध में संस्थान के कार्यकर्ताओं ने परम्परा निभाते हुए अमर सेनानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया।इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष राहुल सिंह सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह कोषाध्यक्ष नवल महेश्वरी सांसद अशोक रावत के प्रतिनिधि राज नाथ सिंह, रामनन्दनी वर्मा ,मनोज सिंह, देवेंद्र शुक्ला संदीप आदि लोग मौजूद रहे। अखिलेश गुप्ता माधौगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button