विवाहित महिला ने फाँसी लगा कर अपनी जीवन लीला की समाप्त

कछौना।*  विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। ग्राम बराही में बुधवार को विवाहित महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। छोटी-छोटी बातों में अवसाद में आकर लोग आत्महत्या कर लेते हैं। परिवार के लोगों को जीवन भर दर्द दे जाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम बराही में बुधवार को राम सिंह उर्फ पिंटू की पत्नी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका जसोदा उम्र 30 वर्ष की मां सरला मौर्य निवासी पुरवा ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की चार बेटियां थीं, वहीं पुत्र न होने के कारण ससुराल वाले मेरी पुत्री को आए दिन प्रताड़ित करते थे, तरह-तरह के उलाहना देते थे, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, दूसरी शादी की धमकी देते थे। मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली कछौना को दी, जिस पर कछौना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। चार मासूम बेटियों से मां की ममता छिन गई। मासूम बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button