
राष्ट्रीय प्रस्तावना शुक्लागंज- उन्नाव। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये गुरुवार को गंगा नगर स्थित गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जहां छात्र ब्रह्मनगर, राजधानी मार्ग, पोनीरोड, शक्तिनगर, प्रेमनगर, अहमद नगर व गंगानगर आदि मोहल्लों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान से सरकार बनाएंगे मतदान से, अब जागो प्यारे, मतदाता वोट हमारा अधिकार, कभी ना करें इसका बहिष्कार, देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा जैसे स्लोगन लिखे थे। प्रधानाचार्य रमेश तिवारी ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाना चाहिए। देश के हर नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है उन सभी को 13 मई को अपना मतदान जरूर करन चाहिए ।








