श्रीमद् भागवत कथा सुनने से होता है जीवन का कल्याण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

कछौना-हरदोर्ई। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है। क्योंकि यह कथा सभी वेदों का सार है। कथा के माध्यम से मनुष्य अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित होता है।


यह विचार ग्राम गैसिंगपुर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह में व्यास श्री श्री 1008 स्वामी सुरेशानंद सरस्वती महाराज ने कही। गुरुवार को हुई कथा में विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास से आशीर्वाद लिया। इसके बाद कथा व्यास ने कंसवध, कॉलयवन वध, उग्रसेन के बंधन खोलना, रुक्मणी विवाह आदि प्रसंगों को चौपाई व भजन के माध्यम से श्रोताओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। कथा सुनने से दिनचर्या में सकारात्मक विचार आते हैं। यह जीवन मूल्यों को बनाए रखने का काम करती है। श्रीमद् भागवत कथा को सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गए। इस मौके पर आयोजक बसंत सिंह, यशवंत सिंह, पूर्व प्रधान अनिल सिंह, प्रधानाचार्य रामशंकर शुक्ला, रविंद्र कुमार सिंह उर्फ चंदू, दिवाकर सिंह उर्फ बबलू, श्रीश मिश्रा, जगदीश गुप्ता, ग्राम प्रधान कप्तान, सत्यम सिंह, सुशील कुमार पाल, मदन मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी अमल शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button